दिल्ली : कार धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

feature-top

फरीदाबाद में मिले 2900 किलो विस्फोटक की जांच अभी चल रही थी कि आज देर शाम देश की राजधानी दिल्ली एक भीषण धमाके से दहल उठी। दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

शाम का समय यहां काफी भीड़ होती है इस धमाके की जद में आकर कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया।

अभी तक इस धमाके में 8 व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल है।


feature-top