दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी ने दुख जताया

feature-top

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के ठीक होने की कामना की। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह से बात कर उन्होंने हालातों की समीक्षा की है।

पीएम ने एक्स पर लिखा, "आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।"


feature-top