60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

feature-top

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।


feature-top