- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं की सरेआम नोकझोंक
बिलासपुर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं की सरेआम नोकझोंक
बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में एकता की जगह फूट देखने को मिली।
आयोजन स्थल पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बीजेपी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ आगे चलने को लेकर तीखी बहस हो गई। सुशांत शुक्ला ने पहले पंक्ति में जगह बनाने की कोशिश की तो हर्षिता पांडे ने उन्हें रोक दिया।
दोनों के बीच सरेआम नोकझोंक शुरू हो गई। सुशांत शुक्ला बोले “मैं यहीं चलूंगा, जिसे जो करना है कर ले।” जवाब में हर्षिता पांडे ने कहा “आपको जो करना है, कर लीजिए।
स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बीच-बचाव किया और शुक्ला को अपने पास जगह दी। वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
