अमित बघेल की संभावित जमानत याचिका से पहले हाईकोर्ट में दायर हुई कैविएट

feature-top

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की संभावित अग्रिम जमानत याचिका से पहले हाईकोर्ट में कैविएट दायर की गई है।

यह कैविएट बिलासपुर निवासी अजय सिदारा ने दायर की है। सिदारा ने अदालत से आग्रह किया है कि यदि अमित बघेल जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो कोई भी अंतरिम राहत देने से पहले कैविएटर का पक्ष अवश्य सुना जाए।

कैविएट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बघेल से जुड़े मामले संवेदनशील प्रकृति के हैं और समाज में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

अजय सिदारा ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि किसी भी सुनवाई से पूर्व याचिका की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अदालत में अपना पक्ष प्रभावी रूप से रख सकें।


feature-top