- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली ब्लास्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
दिल्ली ब्लास्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट ने देश को झकझोर दिया है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
भूपेश बघेल ने कहा कि इतनी गंभीर सुरक्षा घटना के समय गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जबकि उनकी जिम्मेदारी देश की राजधानी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना थी।
जगदलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बघेल ने बलास्ट पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि पुलवामा में 300-400 किलो आरडीएक्स कहां से आया, और पहलगाम में आतंकवादी कैसे घुस आए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों पर कार्रवाई के बजाय विपक्षी नेताओं और पत्रकारों की जासूसी में व्यस्त हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
