- Home
- टॉप न्यूज़
- GRAP अब पूरी तरह रिएक्टिव हो चुकी है : जयराम रमेश
GRAP अब पूरी तरह रिएक्टिव हो चुकी है : जयराम रमेश
दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-III की गाइडलाइंस लागू कर दी हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की इस योजना पर अत्यधिक निर्भरता को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ती है, लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया केवल आपातकालीन कदमों तक सीमित रह जाती है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा दिल्ली में GRAP-III लागू किया गया है।
2014 से 2017 के बीच सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण संकट को देखते हुए इस योजना को मंजूरी दी थी। उम्मीद थी कि समय के साथ इसकी ज़रूरत कम होती जाएगी, क्योंकि पूरे साल उत्सर्जन पर नियंत्रण के ठोस कदम उठाए जाएंगे।
लेकिन अब यह योजना पूरी तरह ‘रिएक्टिव’ हो चुकी है। रमेश ने यह भी कहा कि अब वक्त है कि सरकार केवल आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने के बजाय, पूरे साल प्रभावी और स्थायी उत्सर्जन नियंत्रण उपाय लागू करे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
