आबकारी घोटाला मामले में नेक्स जेन कंपनी के डायरेक्टरों को जमानत

feature-top

आबकारी घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। FL-10 लाइसेंसधारी नेक्स जेन कंपनी के डायरेक्टरों को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत पाने वालों में अभिषेक सिंह और संजय मिश्रा शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह के भतीजे हैं, जबकि मनीष मिश्रा, सीए संजय मिश्रा के भाई हैं।

इन सभी की ओर से सीनियर अधिवक्ता शशांक मिश्रा और गगन तिवारी ने पैरवी की। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की अदालत में हुई, जहां से उन्हें जमानत दी गई।


feature-top