- Home
- टॉप न्यूज़
- 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी – तैयारियां पूरी
15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी – तैयारियां पूरी
रायपुर जिले में आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने की। बैठक में प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोचियों और अवैध धान विक्रय एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए, और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाए। श्रीमती शर्मा ने कहा कि धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा खरीदी के बाद तेजी से उठाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि धान की स्टेकिंग उसकी किस्म के अनुसार सही तरीके से की जाए और सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाएं, ताकि किसान किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से हो सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
