कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मेकेदातु परियोजना पर फिर दिया जोर

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर मेकेदातु परियोजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य बेंगलूरू में पानी की समस्या को दूर करना है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना से पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के हित किसी भी तरह प्रभावित नहीं होंगे।

हालांकि, तमिलनाडु की आपत्तियों के कारण परियोजना पर सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन कर्नाटक सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


feature-top