विधायक भावना बोहरा ने 125 आदिवासियों की कराई घर वापसी

feature-top

पंडरिया ब्लॉक के नेउर गांव में विशेष कार्यक्रम के दौरान 41 बैगा आदिवासी परिवारों के 125 लोगों ने पुनः सनातन धर्म को अपनाया। ये सभी पूर्व में धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म में चले गए थे।

घर वापसी कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पूर्ण विधि विधान से पुनर्स्थापना की गई। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने स्वयं सभी उपस्थित लोगों का पांव पखारकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह केवल धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं की ओर लौटने का आह्वान है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी लोग सनातन धर्म में वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत है।


feature-top