महातारी वंदन योजना को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर पलटवार

feature-top

महातारी वंदन योजना में महिलाओं के केवाईसी (KYC) कराए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी भी सूची खंगाल ले, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार हर महीने करीब 650 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में सीधे जमा कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना तथ्य जाने केवल आलोचना करने की आदत कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति रही है।


feature-top