बालोद : क्रेटा गाड़ी से 3 करोड़ रुपए कैश जब्त, दो हिरासत में

feature-top

बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग एक हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र नंबर (MH 04 MA 8035) की क्रेटा गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से लगभग तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया।

गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति रकम के स्रोत और उद्देश्य के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी और नकदी को कोतवाली थाने में जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह रकम हवाला से जुड़ी हुई प्रतीत हो रही है, जिसे रायपुर से एकत्र कर नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस रकम के स्रोत, उद्देश्य और नेटवर्क की जांच में जुट गई है।


feature-top