अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर रहा 0.25 प्रतिशत पर

feature-top

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 0.25 प्रतिशत रह गई। यह इसका कई वर्षों का निचला स्तर है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी दर में कटौती और सब्जियों और फलों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति में यह गिरावट आई है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 1.44 प्रतिशत और अक्तूबर 2024 में 6.21 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर (-) 5.02 प्रतिशत रह गई।


feature-top