मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

 एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने मीडिया को बताया कि विमान की पूरी जांच कर ली गई है।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विमान को सुरक्षित घोषित किया गया है और अब एयरपोर्ट का संचालन सामान्य हो गया है।


feature-top