शिवसेना-एनसीपी चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम सुनवाई जनवरी 2026 में

feature-top

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा मोड़ आने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना और एनसीपी के चुनाव चिन्ह विवाद की सुनवाई अब 21 जनवरी 2026 को तय की है।

शिवसेना (यूबीटी) ने निर्वाचन आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को "धनुष-बाण" चिन्ह देने के फैसले को चुनौती दी है। वहीं, एनसीपी (शरद पवार) ने अजित पवार गुट को "घड़ी" चिन्ह दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई पर सहमति जताई है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो सुनवाई 22 जनवरी तक जारी रहेगी।


feature-top