कांग्रेस विधायक राजू कागे ने अलग उत्तर कर्नाटक राज्य की मांग करी

feature-top

कांग्रेस विधायक भरमगौड़ा (राजू) कागे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तर कर्नाटक के 15 जिलों के लिए अलग राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र को हर क्षेत्र में अन्याय, भेदभाव और उपेक्षा का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस विधायक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से उत्तरी कर्नाटक में एक नए राज्य के गठन का औपचारिक अनुरोध किया है। विधायक का दावा है कि इस क्षेत्र को भेदभाव और उपेक्षा का सामना करना पड़ा है। यह अनुरोध अलग राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग को फिर से दोहराता है। विधायक एक हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कर रहे हैं जिसके लिए एक करोड़ से ज़्यादा लोग पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं।


feature-top