बिलासपुर : एसईसीएल कर्मचारी के घर चल रहा था धर्मांतरण , पुलिस ने दबिश देकर धार्मिक साहित्य जब्त किया

feature-top

बिलासपुर में धर्मांतरण से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी में एसईसीएल कर्मचारी राजेंद्र खरे के घर में “प्रार्थना सभा” के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, यहां नियमित रूप से दर्जनों लोग जुटते थे, जहां उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण के लिए आर्थिक मदद और रोजगार के अवसर का लालच भी दिया जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धार्मिक साहित्य और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच सरकंडा थाना पुलिस कर रही है।


feature-top