बीजापुर नेत्र ऑपरेशन मामला : स्वास्थ्य विभाग ने बनाई जांच समिति

feature-top

बीजापुर जिला अस्पताल में हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों की आंखों में समस्या आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त (स्वास्थ्य सेवाएं) सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने देर रात तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है।

इस समिति में डॉ. निधि अत्रिवाल, राज्य कार्यक्रम अधिकारी; डॉ. महेश सांडिया, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग; और डॉ. सरिता थॉमस, नेत्र शल्य चिकित्सक जिला अस्पताल जगदलपुर को शामिल किया गया है।

समिति को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति ऑपरेशन के दौरान हुई जटिलताओं के कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय भी सुझाएगी।


feature-top