शराब घोटाला मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपत्ति अटैच

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 59.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 1.24 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां, जिनमें बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं, उन्हें भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसीबी-ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। इस एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं लगाई गई थीं।


feature-top