SC में एअर इंडिया हादसे पर सुनवाई, पायलट को नहीं ठहराया गया जिम्मेदार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में एअर इंडिया विमान दुर्घटना की स्वतंत्र जांच की मांग पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और डीजीसीए ने जवाब दाखिल किया।

केंद्र ने कोर्ट को बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत एएआईबी जांच दल गठित किया गया है और प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट को दोषी नहीं ठहराया गया है।

इससे पहले कोर्ट ने दिवंगत पायलट सुमित सबरवाल के पिता से कहा था कि उन्हें यह बोझ नहीं उठाना चाहिए कि उनके बेटे को दोषी ठहराया जा रहा है।


feature-top