जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकी नहीं : CM उमर अब्दुल्ला

feature-top

दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद निंदनीय है और कोई भी धर्म निर्दोष लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच जारी रहेगी, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है। कुछ ही लोग हैं जो प्रदेश की शांति और भाईचारे को बिगाड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को इससे दूर रखा जाए।


feature-top