लाल किला ब्लास्ट के बाद राजधानी अलर्ट , यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी

feature-top

लाल किले ब्लास्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बढ़ते सुरक्षा प्रबंधों के बीच दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है।

सुरक्षा जांच की प्रक्रिया में बढ़ोतरी के कारण अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पर अपने तय समय से पहले पहुंचना होगा।

रेलवे स्टेशन  यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।

मेट्रो स्टेशन — मेट्रो में यात्रा करने वालों को ट्रेन के समय से करीब 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। एयरपोर्ट (अंतरराष्ट्रीय उड़ानें) — यात्रियों को अपनी उड़ान से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना अनिवार्य रहेगा।


feature-top