प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे गड़बड़ी के आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग का दावा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।

 कई क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर नहीं पहुंचे हैं और मोबाइल पोर्टल पर बिना पत्रक दिए ही वितरण दिखाया जा रहा है। इससे आंकड़ों में भ्रम की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर शहर के पुरानी बस्ती और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों में अब तक 10 प्रतिशत से भी कम गणना पत्रक वितरित हुए हैं।

बीएलओ पर विभागीय कार्य और निर्वाचन समयसीमा, दोनों का दोहरा दबाव है। अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके चलते कई जगह फर्जी वितरण एंट्री की जा रही है।

आयोग का कहना है कि अब तक राज्यभर में 1 करोड़ 51 लाख 69 हजार मतदाताओं को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं  जो कुल का लगभग 72 प्रतिशत है। हालांकि एक ही दिन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज होना, सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है।


feature-top