- Home
- टॉप न्यूज़
- बिरनपुर हिंसा मामला : ढाई साल बाद सुनवाई, 19 नवंबर को आएगा फैसला
बिरनपुर हिंसा मामला : ढाई साल बाद सुनवाई, 19 नवंबर को आएगा फैसला
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में ढाई साल बाद स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने कोर्ट में धाराएं बढ़ाने का आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि बचाव पक्ष ने इसे अनुचित बताया।
दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने 19 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा। घटना की शुरुआत दो बच्चों की मामूली कहासुनी से हुई थी, जो हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई।
बाद में आगजनी और दो अन्य लोगों की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन ने धारा 144 लगाकर करीब दो सप्ताह कर्फ्यू रखा था। सीबीआई की 30 सितंबर 2025 की चार्जशीट में 6 नए आरोपियों के नाम जोड़े गए और स्पष्ट किया गया कि यह राजनीतिक साजिश नहीं थी। चार्जशीट में पूर्व विधायक अंजोर यदु का नाम नहीं है, जबकि पीड़ित पक्ष उनकी भूमिका पर सवाल उठाता रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
