EV को बढ़ावा देने सुप्रीम कोर्ट ने लग्जरी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर बैन का दिया सुझाव

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को प्रोत्साहित करने के लिए एक अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली लग्जरी गाड़ियों पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा सकता है।

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमनी ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार भी इस विचार से सहमत है और इस दिशा में 13 मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। यह सुझाव सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (CPIL) की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें ईवी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई है।

जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि अब बाजार में उच्चस्तरीय इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं, इसलिए शुरुआत महंगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर रोक से की जा सकती है। उन्होंने कहा, इससे आम जनता प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि ऐसी गाड़ियां बहुत कम लोग खरीदते हैं।


feature-top