बिहार में नेपाल जैसा नजारा दिखेगा : RJD MLC सुनील सिंह

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह पर बिहार पुलिस ने केस किया है। उनपर लोगों को भड़काने का आरोप है। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर पटना में साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

डीजीपी विनय कुमार ने राजद एमएलसी के बयान पर भड़काऊ कहा है। इसके बाद साइबर थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


feature-top