बिहार चुनाव परिणाम अपडेट : 9 विधानसभा सीटों पर वामपंथी दल आगे

feature-top

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार की नौ विधानसभा सीटों पर वामपंथी दल आगे चल रहे हैं। भाकपा (माले) लिबरेशन 7 सीटों पर आगे है, जबकि माकपा 2 सीटों पर आगे है। भाकपा (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार दरौंदा, पालीगंज, आरा, डुमरांव, काराकाट, अरवल और घोसी सीटों पर आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर, माकपा हायाघाट और विभूतिपुर सीटों पर आगे चल रही है।


feature-top