कांग्रेस को हार के कारणों की करनी चाहिए समीक्षा' : शशि थरूर

feature-top

बिहार के चुनाव परिणामों पर कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से परिणामों की घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता का कहना है कि चुनाव में हार जीत कई कारणों पर निर्भर करती है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि फिलहाल बात बढ़त की है। वे (एनडीए) काफी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा परिणामों पर चर्चा और घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

शशि थरूर कहते हैं कि मुझे पूरा यकीन है कि पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह कारणों का विस्तार से अध्ययन करे, लेकिन याद रखें कि हम गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी नहीं थे और राजद को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।


feature-top