बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर साय मंत्रिमंडल में जश्न

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरा मंत्रिमंडल जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए जनादेश दिया है। एनडीए के इस यादगार प्रदर्शन पर कैबिनेट के सदस्यों ने भी उत्साह व्यक्त किया और इसे केंद्र व राज्यों में जन-कल्याणकारी नीतियों की जीत बताया।


feature-top