बिहार चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले नहीं : संजय राउत

feature-top

बिहार चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। इस बीच, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर अपना 'राष्ट्रीय एजेंडा' पूरा किया है। राउत ने यह भी कहा कि बिहार के ये नतीजे 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह ही हैं, जहां सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) को बड़ी जीत मिली थी।

उन्होंने लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैरान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग और भाजपा जिस तरह हाथ मिलाकर राष्ट्रीय एजेंडा चला रहे हैं, ऐसे में अलग नतीजे की उम्मीद ही बेकार थी।

यह बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा पैटर्न है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि जो गठबंधन सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा था, उसे '50 सीटों से भी नीचे धकेल दिया गया है।


feature-top