छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत तेज, सरकार–विपक्ष आमने-सामने

feature-top

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही राज्य की राजनीति गर्मा गई है। धान खरीदी को लेकर सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि “ठगने और लूटने वाली पार्टी कांग्रेस है। हमारी सरकार किसान हितैषी है और हर वादे को धरातल पर उतार रही है।

इधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि “धरातल पर धान खरीदी की कोई तैयारी नहीं दिखाई दे रही।

एग्री स्टैक पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों के कारण करीब 7 लाख किसान पंजीयन को लेकर परेशान हैं। पंजीयन का लक्ष्य ही यह साबित करता है कि सरकार नहीं चाहती कि सभी किसान अपना धान बेच सकें, इसलिए जानबूझकर पेचीदगियां खड़ी की गई हैं।”


feature-top