राज्य सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा समिति प्रबंधकों को किया बर्खास्त

feature-top

सहकारी कर्मियों की हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्य में व्यवधान खड़ा करने के आरोप में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक समिति प्रबंधकों को नौकरी से हटाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

राज्य शासन की इस कार्रवाई से समिति प्रबंधकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। राज्य शासन के कड़े रूख को देखते हुए समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और कर्मचारियों के काम पर लौटने की जानकारी मिल रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कल से करने की तैयारी राज्य शासन द्वारा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स सोसाइटी के अधीन 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जायेगी।


feature-top