बॉलीवुड सितारों के लिए रेव पार्टियां आयोजित करी : ड्रग आरोपी

feature-top

पिछले महीने दुबई से प्रत्यर्पित किए गए और बड़े पैमाने पर मेफेड्रोन ज़ब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने मुंबई पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने फिल्म और फैशन हस्तियों के साथ-साथ गैंगस्टरों के लिए भारत और विदेशों में रेव पार्टियों का आयोजन किया था।

अब एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर इकाई की हिरासत में मौजूद शेख ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसने कई शहरों में हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी में ड्रग्स से भरपूर पार्टियों का आयोजन किया था। अधिकारियों ने बताया कि उसने जिन लोगों का नाम लिया उनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा अलीशाह पारकर भी शामिल था।


feature-top