मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही का मामला: कांग्रेस ने गठित की जांच टीम

feature-top

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण और रोशनी कम होने के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।

जांच टीम का नेतृत्व भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी करेंगी। टीम क्षेत्र के अस्पताल का निरीक्षण करेगी और सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरी जानकारी जुटाएगी।

जांच टीम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे और लालू राठौर शामिल हैं।


feature-top