श्रीनगर : नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका 7 की मौत 27 घायल

feature-top

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बीती रात भीषण धमाका हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत और करीब 27 लोग घायल हो गए। घायलों को उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

मौत की संख्या और बढ़ सकती है। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई।

धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं? जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उसी आतंकी मॉड्यूल से बरामद विस्फोटक सामग्री के कारण हुआ है, जिसे नौगाम पुलिस ने हाल ही में पकड़ा था। इसी आतंकी मॉड्यूल ने दिल्ली लाल किला के पास धमाका किया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट की पड़ताल के लिए पहुंची थी​​​​​​। फिलहाल अधिकारी इसे आतंकवादी हमला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना बता रहे हैं।


feature-top