धान खरीदी शुरू होने से पहले सक्ती में बड़ी कार्रवाई, 7 कर्मचारी बर्खास्त

feature-top

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। सरकार ने किसानों से किए वादों के अनुसार जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच सरकार के एक कठोर फैसले ने सहकारी समितियों में हड़कंप मचा दिया है।

राज्य सरकार के निर्देश पर सक्ती जिले की सहकारी सेवा समिति के सात कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगे थे।

प्रदेश में एस्मा कानून लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता पर सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है, ताकि आंदोलनरत कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।


feature-top