कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल के खिलाफ विशेष अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अभियोजन शिकायत दायर की।

कर्नाटक की कारवार सीट से विधायक सतीश कृष्ण मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत इस कंपनी के खिलाफ भी अभियोजन शिकायत दायर की है। ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिकायत लौह अयस्क के कथित अवैध निर्यात से सरकारी खजाने को 44.09 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने से जुड़ी है।


feature-top