RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी शिकस्त झेलने के बाद राजद में अंदरूनी तनाव खुलकर सामने आ गया है। पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई।

वहीं लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चौंकाने वाला बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट करते हुए लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि संजय यादव और रमीज़ ने यही करने को कहा था… मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।


feature-top