मध्यप्रदेश : वक्फ बोर्ड के चेयरमैन-डायरेक्टर के सिर कलम करने की दी गईं धमकी

feature-top

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और 'गर्दन काटने' जैसी धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS 2023 की धारा 296A, 351(3) और 351(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


feature-top