चुनावी नतीजों पर कमल हासन की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिसमें एनडीए गठबंधन ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इसी पर साउथ अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक तथा राज्यसभा सांसद कमल हासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हासन ने कहा, विजेता इसे जीत के रूप में देखेंगे, जबकि हम यह आकलन करेंगे कि क्या यह ईमानदारी से हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने SIR को लेकर भी टिप्प्णी की।

उन्होंने कहा, “जिम्मेदारी सबकी है। मैं अपनी सीमा में जो कर सकता हूं, वह कर रहा हूं। मेरा विनम्र अनुरोध है कि सभी जिम्मेदारी से काम करें।


feature-top