वैश्विक संघर्षों के लिए राष्ट्रवाद जिम्मेदार: आरएसएस प्रमुख

feature-top

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व में हुए महायुद्धों के पीछे राष्ट्रवाद भी एक प्रमुख कारण रहा है।

इसी अनुभव के बाद वैश्विक नेतृत्व ने अंतरराष्ट्रीयवाद की अवधारणा पर जोर देना शुरू किया। भागवत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीयवाद की बात करने वाले राष्ट्र भी अंततः अपने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हैं।

आज की दुनिया में अधिकांश संघर्ष शक्तिशाली देशों के बीच हो रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव कमजोर राष्ट्रों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों और अशांति के दौर में विश्व समुदाय समाधान की आशा से भारत की ओर देख रहा है। भारत की विचारधारा, दृष्टिकोण और संतुलित सोच विश्व को एक सकारात्मक दिशा दिखाने में सक्षम है।


feature-top