केरल: फांसी के फंदे से झूलता मिला RSS कार्यकर्ता का शव

feature-top

केरल के तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान आनंद के थंपी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आनंद मानसिक दबाव में था।

बताया गया कि आनंद त्रिक्कण्णपुरम क्षेत्र से बीजेपी का टिकट चाहता था, लेकिन पार्टी की ओर से उसे प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इसी बात से निराश होकर उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

हालाँकि, स्थानीय बीजेपी नेताओं ने पुलिस के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि आनंद ने टिकट को लेकर पार्टी के किसी भी नेता से न तो चर्चा की थी और न ही संगठन को इस संबंध में कोई जानकारी थी। पार्टी ने आनंद की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


feature-top