- Home
- टॉप न्यूज़
- SIR पर निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम
SIR पर निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम
प्रदेश में हो रही एसआईआर कार्यक्रम की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने राजीव भवन, रायपुर में प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिसके संयोजक सलाम रिजवी बनाये गए हैं।
समिति के सदस्यों में चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली, मोहसिन खान शामिल हैं।
गठित कंट्रोल रूम के संयोजक एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि एस.आई.आर कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु समस्त जिला -शहर नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, ब्लाक प्रभारियों, विधायक -विधायक प्रत्याशियों सहित वरिष्ठ नेताओं एवं एआईसीसी द्वारा गठित एस.आई.आर समिति के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
