पश्चिम बंगाल : राजभवन में हथियार बांटने के आरोपों पर राज्यपाल का कड़ा बयान

feature-top

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कल्याण बनर्जी ने दावा किया था कि राजभवन में हथियार बांटे जाते हैं। राज्यपाल बोस ने इन आरोपों को झूठा, आधारहीन और राजनीतिक प्रेरित बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सांसद अपने आरोप वापस लेकर माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

राज्यपाल बोस ने कहा इस तरह के आरोप बेहद गंभीर नतीजे ला सकते हैं। यदि सत्ताधारी पार्टी के सांसद कहते हैं कि राजभवन में हथियार हैं, तो क्या इसका मतलब है कि उन्हें अपने राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं? यह ऐसा है जैसे कोई दृष्‍टिहीन व्यक्ति एक अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को खोज रहा हो, जो वहां है ही नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि राजभवन पूरी तरह खुला है, और कोई भी व्यक्ति आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता या पत्रकार सुबह 5 बजे से आकर खुद देख सकता है कि वहां हथियार मौजूद हैं या नहीं।


feature-top