छत्तीसगढ़ : दो निजी अस्पतालों का आयुष्मान पंजीकरण निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाओं में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के बाद बलौदाबाजार जिले के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सिमगा स्थित आरोग्यम अस्पताल और बलौदाबाजार स्थित ओमकार अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीकरण तीन महीनों के लिए निलंबित कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के निर्देश पर दोनों अस्पतालों की विस्तृत जांच कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आईं— स्टाफ की योग्यता का उचित सत्यापन नहीं आवश्यक मेडिकल उपकरणों का अभाव केस शीट और उपचार रजिस्टर में अनियमितताएं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर दवाइयों और मेडिकल प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टियां मरीजों की देखभाल में लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी इन अनियमितताओं को देखते हुए दोनों अस्पतालों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अस्पतालों द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।

इसके बाद जिला स्तर से राज्य कार्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। अनुशंसा के आधार पर राज्य नोडल एजेंसी ने दोनों अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन तीन माह के लिए सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।


feature-top