दिल्ली सरकार ने बदले तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम

feature-top

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की।

हैदरपुर गाँव में रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि स्थानीय पहचान को स्पष्ट करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नए नाम इस प्रकार हैं

पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम अब मधुबन चौक होगा।

निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नया नाम उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार रखा गया है।

हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन को अब हैदरपुर गाँव के नाम से जाना जाएगा।


feature-top