उद्धव ठाकरे को बनाया गया बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक का चेयरमैन

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनडीए सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी इस पद से उद्धव ठाकरे को हटाने की मांग कर रही थी।

सरकारी आदेश के मुताबिक उद्धव ठाकरे को चेयरमैन, सुभाष देसाई को सचिव, और आदित्य ठाकरे को सदस्य बनाया गया है।

स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की स्मृति में मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क के मेयर बंगला परिसर में भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2016 में सरकार ने सार्वजनिक न्यास की स्थापना की थी, जिसकी अध्यक्षता तब से उद्धव ठाकरे करते आ रहे हैं।


feature-top