कांग्रेस अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र, और हम भी: उद्धव ठाकरे

feature-top

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के करीब आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से हलचल बढ़ रही है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जैसे भी चुनाव लड़े, यह उसका स्वतंत्र फैसला है।

उसी तरह शिवसेना (यूबीटी) भी अपने राजनीतिक निर्णय स्वयं लेगी। यह टिप्पणी उस समय आई है जब कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह बीएमसी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी कर रही है।

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर मनसे (MNS) को गठबंधन में शामिल करने को लेकर मतभेद गहराते दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस के कई नेताओं ने राज ठाकरे की पार्टी को गठबंधन में शामिल करने पर आपत्ति जताई है, जबकि हाल के दिनों में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की बढ़ती निकटता चर्चा का विषय बनी हुई है।


feature-top