- Home
- टॉप न्यूज़
- भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे राज्यपाल : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी
भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे राज्यपाल : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्यपाल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल का यह कहना कि बंगाल में पूरी तरह कानून-व्यवस्था का अभाव है।
और चुनाव बैलेट पर होने चाहिए, बुलेट पर नहीं यह अत्यंत उत्तेजक और अनुचित टिप्पणी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की भाषा राज्यपाल के पद के अनुरूप है?
टीएमसी नेता ने आगे कहा कि राज्यपाल को संविधान के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता की तरह बयान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी कई बार स्पष्ट कर चुका है कि राज्यपाल को केंद्र सरकार का एजेंट बनकर नहीं, बल्कि एक तटस्थ संवैधानिक पदाधिकारी के रूप में कार्य करना चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
